सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने दिया वसुंधरा-यश को आशीर्वाद, कानपुर में जुटे संघ व सत्ता के दिग्गज

कानपुर,
ऐतिहासिक नगरी कानपुर में एकादशी की पावन तिथि पर आयोजित विवाहपूर्व आशीर्वाद समारोह सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक जीवन का एक भव्य संगम बन गया। प्रख्यात समाजसेवी श्रीमती नीतू सिंह एवं स्वर्गीय यतीन्द्र जीत सिंह की ज्येष्ठ पुत्री आयुष्मती वसुंधरा के विवाहपूर्व आशीर्वाद समारोह का आयोजन आजाद नगर स्थित नवनिर्मित वातानुकूलित सभागार ‘आर्या’ में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
समारोह का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत की उपस्थिति रही। उनके आगमन से पूरा आयोजन आध्यात्मिक, वैचारिक और सांस्कृतिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। डॉ. भागवत ने आयुष्मती वसुंधरा एवं चिरंजीव यश को सुखी, समृद्ध और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
समारोह में संघ परिवार की व्यापक उपस्थिति देखने को मिली। राष्ट्रऋषि बैरिस्टर नरेन्द्रजीत सिंह के परिवार की संघ के प्रति दशकों पुरानी निष्ठा और योगदान को भी इस अवसर पर विशेष रूप से स्मरण किया गया। क्षेत्र संघचालक रहे वीरेन्द्र जीत सिंह के नेतृत्व और परिवार द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका की भी चर्चा रही।
पूजनीय मोहन भागवत ने क्षेत्र संघचालक वीरेन्द्र जीत सिंह तथा कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी के साथ उपस्थित अतिथियों से आत्मीय भेंट की। समारोह में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रामलाल जी, सुरेश सोनी, अनिल ओक, अशोक बेरी, अभय महाजन, नवल किशोर तथा तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी सहित बड़ी संख्या में प्रचारक, स्वयंसेवक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजनीतिक जगत से भी कई बड़े चेहरे समारोह में पहुंचे। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पाण्डेय, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री राकेश सचान, भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, पंकज सिंह, अवनीश अवस्थी, विनय कटियार, सुब्रत पाठक, तरुण विजय, विधायक राहुल बच्चा, अभिजीत सिंह सांगा और नीलिमा कटियार समेत अनेक जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, शिक्षाविद् और प्रशासनिक अधिकारी समारोह में शामिल हुए।
पूरा आयोजन भारतीय पारिवारिक संस्कृति, आत्मीयता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बना रहा। अतिथियों के स्वागत और सत्कार में श्रीमती नीतू सिंह स्वयं सक्रिय रहीं। परिवार द्वारा संचालित वीएसएसडी कॉलेज, वीएनएसडी कॉलेज तथा दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म इंटर कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी भी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों की अनुशासित एवं सहयोगपूर्ण भूमिका भी पूरे समारोह में विशेष रूप से दिखाई दी। अतिथियों के लिए भव्य प्रीतिभोज की व्यवस्था लिटिल शेफ द्वारा की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद