फतेहपुर। जनपद में विटामिन ए सप्लीमेंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू. बी. सिंह द्वारा किया गया। यह विशेष अभियान 10 जून 2026 से शुरू होकर आगामी एक माह तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम करना एवं उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू. बी. सिंह ने बताया कि अभियान के तहत बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आंखों से संबंधित बीमारियों से बचाव होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश दिए कि अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर विटामिन ए की खुराक अवश्य दिलवाएं।
सीएमओ ने किया विटामिन ए अभियान का शुभारंभ