मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पनकी धाम में विधायक सुरेंद्र मैथानी ने की महाआरती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4,399 दिन के सेवा कालखंड को बताया ऐतिहासिक, दीर्घायु और राष्ट्र की उन्नति के लिए की विशेष पूजा

कानपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के लगातार 12 वर्ष के सेवा कालखंड पूर्ण होने पर गोविंद नगर विधानसभा से विधायक Surendra Maithani के नेतृत्व में बुधवार सुबह पनकी धाम स्थित बाबा बजरंगबली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजाद भारत के इतिहास में चुने हुए पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार 4,399 दिनों तक देश की सेवा करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और समर्पण के प्रतीक रहे हैं।सुबह 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने बाबा बजरंगबली के चरणों में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रहित में निरंतर नेतृत्व की कामना की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भी देश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। विधायक मैथानी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान तथा भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का कालखंड रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री के कर्मठ और बेदाग नेतृत्व पर गर्व महसूस कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से ललित उपाध्याय, विजय पटेल, दीपक शुक्ला, संजय बाजपेई, सत्येंद्र नाथ पांडेय, राजा पंडित, अरुण दुबे, जीतू बाजपेई, राघवेंद्र दुबे, किरण तिवारी, पार्षद आरती त्रिपाठी, सुलेखा, जया श्रीवास्तव और शालिनी कटियार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद