आक्रोशित परिजनों ने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की
कानपुर-महानगर के बर्रा बाईपास हाईवे पर लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की एक बेहद गंभीर लापरवाही ने दो घरों के चिराग बुझा दिए हाईवे के एलिवेटेड फ्लाईओवर पर जल निकासी (ड्रेनेज) के लिए बाहर निकले एक पाइप में तेज रफ्तार बाइक के फंस जाने से भीषण सड़क हादसा हो गया इस दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके एक साथी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार होकर तीन युवक बर्रा बाईपास होते हुए नौबस्ता की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक एलिवेटेड फ्लाईओवर पर पहुंची, वहां जल निकासी के लिए सड़क की तरफ निकले ड्रेन पाइप से उनकी बाइक अचानक असंतुलित होकर फंस गई पाइप में पहिया फंसते ही बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वाहन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया और सीधे डिवाइडर व रेलिंग से जा टकराया टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें सिर व छाती पर गंभीर चोटें आईं हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस को बुलाया। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि दो युवकों ने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया तीसरे युवक को लहूलुहान हालत में एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी आक्रोश व्याप्त है लोगों का सीधा आरोप है कि एलिवेटेड फ्लाईओवर पर जल निकासी के लिए जो पाइप बाहर निकाला गया था, वह तकनीकी रूप से गलत और जानलेवा है सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि PWD या संबंधित विभाग द्वारा वहां न तो कोई रिफ्लेक्टर या चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही उस हिस्से की बैरिकेडिंग की गई थी अंधेरे या तेज रफ्तार में यह पाइप वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता है, जिससे यह हादसा हुआ स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही के चलते हुई ‘हत्या’ करार दिया है जैसे ही हादसे की खबर मृतकों के परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस और थाने पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस जानलेवा लापरवाही के लिए जिम्मेदार PWD और नगर निगम के दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएंगी।