जीआरपी ड्यूटी के दौरान पीएसी जवानों ने दबोचा संदिग्ध, 4 मोबाइल और 2 घड़ियां बरामद

सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सतर्कता दिखाते हुए पीएसी जवानों ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त युवक को पकड़ा, लोगों ने की सराहना

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर के जवानों ने जीआरपी ड्यूटी के दौरान सतर्कता और बहादुरी का परिचय देते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर सराहनीय कार्य किया है। आरोपी के कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 2 महंगी घड़ियां बरामद की गई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में युवक के चोरी की घटनाओं में संलिप्त होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर की 1.5 सेक्शन पीसी संतोष कुमार के नेतृत्व में सेंट्रल रेलवे स्टेशन, कमिश्नरेट कानपुर में जीआरपी ड्यूटी पर तैनात थी। ड्यूटी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-07 पर मौजूद आरक्षी आकाश कुमार और आरक्षी जितेन्द्र वर्मा ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। दोनों जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के पास से 4 मोबाइल फोन और 2 घड़ियां बरामद हुईं। आवश्यक सत्यापन और प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया कि बरामद सामान चोरी से संबंधित हो सकता है। इसके बाद पीएसी जवानों ने आरोपी तथा बरामद माल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया।
पीएसी जवानों की इस त्वरित कार्रवाई से रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों और आम लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है। मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने आरक्षी आकाश कुमार तथा आरक्षी जितेन्द्र वर्मा की सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी की जमकर सराहना की।
37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर ने भी अपने जवानों के इस उत्कृष्ट कार्य पर उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा और सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद