वार्ड 67 में नई समरसेबल बोरिंग शुरू, पेयजल संकट से मिलेगी राहत

कानपुर। वार्ड 67 के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र में नई समरसेबल बोरिंग के पूजन एवं शुभारंभ के साथ जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
विधायक सुरेंद्र मैथानी के प्रतिनिधि डीके मैथानी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या काफी गंभीर हो जाती थी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नई समरसेबल बोरिंग शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी तथा नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।कार्यक्रम में पार्षद देवेंद्र द्विवेदी, विनय सिंह चंदेल, सुशील तिवारी, गौरव यादव, अजय शर्मा, पिंकू सचान, जनक दुलारी, राजेश मिश्रा, दीपू रावत, गोपाल गुप्ता, मोंटी, बबलू, महीप तिवारी, मनोज वर्मा, मदन बाजपेयी, मोनू शुक्ला, मोहित मिश्रा, गरिमा तिवारी, रुद्र तिवारी, शशि वर्मा, आशा अग्निहोत्री, मुनिया बाजपेयी, कुमकुम सिंह, जूली गुप्ता, रेखा निगम, उषा सिंह, पूजा मिश्रा और सुमन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद