कानपुर-मातृभूमि के पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ विज़न तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘हरित उत्तर प्रदेश-स्वच्छ उत्तर प्रदेश’ के संकल्प के अंतर्गत आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर जनपद कानपुर नगर में एक ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व पौधरोपण महा-अभियान का आयोजन किया गया:जिला प्रशासन, वन विभाग और नगर निगम के आपसी समन्वय से आज एक ही दिन में पूरे जनपद में रिकॉर्ड 5,75,000 पौधे रोपित किए गए बाबू पुरवा ग्रीन बेल्ट में जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, कानपुर एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में किदवई नगर, बाईपास रोड स्थित बाबू पुरवा की ‘ग्रीन बेल्ट’ में जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) योगेन्द्र उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री एवं सांसद (कानपुर) रमेश अवस्थी, विधायक (गोविंद नगर) सुरेन्द्र मैथानी जी तथा पूर्व मंत्री व विधायक (कल्याणपुर) नीलिमा कटियार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता कर इस हरित अभियान को गति दी कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त तथा उप्र प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा मंत्रियों एवं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों को ‘रुद्राक्ष का पौधा’ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
घाटमपुर और बिल्हौर विधानसभाओं में भी गूंजा पर्यावरण का संकल्प जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ यह महा-अभियान ग्रामीण व अन्य विस क्षेत्रों में भी पूरी गति से चलाया गया घाटमपुर विधानसभा में माननीय विधायक सरोज कुरील ने तथा बिल्हौर विधानसभा में माननीय विधायक श्री राहुल बच्चा सोनकर जी ने वन विभाग के अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न कराय इन क्षेत्रों में ग्रामीण व कस्बाई स्तर पर जन-जागरूकता रैलियां भी निकाली गईंविभिन्न विभागों और टास्क फ़ोर्स का अनुकरणीय श्रमदान बाबू पुरवा की ग्रीन बेल्ट में आज मुख्य अतिथियों द्वारा 1000 से अधिक छायादार, औषधीय और फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस वृहद अभियान को सफल बनाने में जिला गंगा समिति, वृक्षारोपण समिति के सम्मानित सदस्यों सहित वन विभाग, नगर निगम, नमामि गंगे और गंगा टास्क फोर्स के अधिकारियों, जवानों व कर्मचारी संघों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ फील्ड पर उतरकर श्रमदान किया यूपी के 35 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य के लिए कानपुर की मुकम्मल तैयारी संबोधन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आगामी ‘वृक्षारोपण जन आंदोलन/महोत्सव’ की तैयारियों का ब्यौरा भी साझा किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में इस वर्ष उत्तर प्रदेश के लिए 35 करोड़ पौधे रोपने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रदेश स्तरीय लक्ष्य को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जनपद कानपुर नगर को मिले कोटे के अनुसार, जिले की सभी सरकारी नर्सरियों (पौधशालाओं) में 45 लाख से अधिक उन्नत व उच्च गुणवत्ता वाले पौधों की व्यवस्था समय से पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है ’एक पेड़ मां के नाम’ शपथ के साथ समापन कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथियों, समस्त जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों सहित वहां उपस्थित जन-समुदाय ने अपनी माता जी के सम्मान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत सामूहिक पौधरोपण किया। सभी उपस्थित जनों को न केवल पौधा लगाने, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा, खाद-पानी और पूर्ण देखभाल करने की भी शपथ दिलाई गई जनप्रतिनिधियों ने आम जनमानस को जागरूक करते हुए कहा कि वृक्ष केवल कार्बन सोखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ी का जीवन-आधार हैं इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य जनपदीय अधिकारी, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रबुद्ध वर्ग और भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर कानपुर में 5.75 लाख पौधरोपण का ऐतिहासिक महाअभियान