कानपुर-भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आम जनता और राहगीरों को शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की गई है कल्याणपुर के प्रमुख भाजपा नेता रवि बाजपेयी के नेतृत्व में न्यू शिवली रोड स्थित प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर परिसर (निकट लक्ष्मी हॉस्पिटल) में एक आधुनिक वाटर कूलर का भव्य उद्घाटन किया गया इस उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चन के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि रवि बाजपेयी ने फीता काटकर वाटर कूलर को आम जनता को समर्पित किया इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ इस जनहित कार्य का स्वागत किया सिद्धनाथ मंदिर परिसर एक बेहद व्यस्त मार्ग पर स्थित है, जहाँ रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु और राहगीर गुजरते हैं इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत और गर्म मौसम से बेहाल लोगों के लिए यह वाटर कूलर एक संजीवनी की तरह कार्य करेगा उद्घाटन के दौरान रवि बाजपेयी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा “नर सेवा ही नारायण सेवा है इस चिलचिलाती धूप और गर्मी में प्यासे को ठंडा पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है हमारी कोशिश है कि कल्याणपुर विधानसभा (211) के हर व्यस्त सार्वजनिक स्थल पर आम जनता के लिए ऐसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें, ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।” आपको बताते चलें कि रवि बाजपेई इससे पहले भी कई मंदिरों पर आम जनमानस के लिए शीतल जल की व्यवस्था में वाटर फ्रीजर लगवा चुके हैं पिछले कई महीनों से उनके द्वारा विधानसभा के मुख्य मंदिरों में जीर्णोद्धार एवं वाटर फ्रीजर की व्यवस्था की जा रही है इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए स्थानीय निवासियों और मंदिर के पुजारियों ने रवि बाजपेयी का आभार व्यक्त किया क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि मंदिर के पास इस वाटर कूलर की लंबे समय से आवश्यकता थी, जिसे भाजपा नेता ने तत्परता से पूरा किया है
टिकट के प्रबल दावेदार, जनता का मिल रहा समर्थन : रवि बाजपेई इस बार कल्याणपुर विधानसभा से भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं क्षेत्रीय जनता ने भी रवि बाजपेई को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि कल्याणपुर से अबकी बार रवि बाजपेई को ही विधायक बनाना है कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों के बीच प्रसाद और शीतल जल का वितरण भी किया गया इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल जी दुबे, गोलु दुबे, नीटू कटियार, मिथिलेश अवस्थी, सौरभ दीक्षित, बॉबी गुप्ता, सौरभ शुक्ला, अंकित अवस्थी, कौस्तुभ तिवारी, श्री नारायण शुक्ला, दीपू अग्निहोत्री, केबी तिवारी, महेश चंद्र शुक्ला, अशोक सिंह, अवधेश सिंह, श्रवण कुमार अग्निहोत्री सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।