कानपुर- कल्याणपुर स्थित नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट परिसर में करीब 700 हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। बिना अनुमति बड़े पैमाने पर पेड़ काटे जाने और लकड़ी के निस्तारण को लेकर संस्थान प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां कटे हुए पेड़ों के ताजा निशान मिले। रेंजर राजेश पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में अवैध कटान की पुष्टि हुई है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
संस्थान के कुछ अधिकारियों ने दावा किया कि तेज आंधी के कारण पेड़ गिरे थे, लेकिन वन विभाग और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ों को आरी से व्यवस्थित तरीके से काटा गया है।
मामला अब दिल्ली तक पहुंच गया है और पर्यावरण क्षति को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में भी याचिका दायर की गई है।
नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में 700 पेड़ों की कटाई से हड़कंप