ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद महिला की मौत, अस्पताल में ताला डाल डॉक्टर-स्टाफ फरार

गॉलब्लैडर सर्जरी के बाद बिगड़ी हालत, कार्डियोलॉजी में मृत घोषित; परिजनों ने निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में गॉलब्लैडर (पित्त की थैली) की पथरी का ऑपरेशन कराने आई 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से रविवार को हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते महिला की हालत बिगड़ गई और बाद में कार्डियोलॉजी संस्थान में उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोप यह भी है कि मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गए। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद