कानपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज की छात्रा को झूठी पहचान बताकर कथित तौर पर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोप है कि मसवानपुर निवासी मोहम्मद कैफ ने खुद को ‘राजदीप’ बताकर और अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर छात्रा से संपर्क बढ़ाया। कुछ समय बाद छात्रा को उसकी असली पहचान का पता चला। इसके बाद जब उसने आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की तो उसने बदनाम करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, आपराधिक धमकी, अश्लील हरकतें, जानबूझकर अपमानित करने और पहचान छिपाकर धोखाधड़ी करने समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी एक पशु चिकित्सक के यहां कंपाउंडर का काम करता था और किसी कार्य के सिलसिले में छात्रा के घर आने-जाने के दौरान उसने अपना नाम ‘राजदीप’ बताया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फर्जी नाम बताकर छात्रा से शोषण, आरोपी गिरफ्तार