भाजपा कानपुर उत्तर ने शक्ति केंद्रों पर बैठकों के साथ चुनावी तैयारी तेज की

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर नेताओं ने बनाई रणनीति

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने आगामी चुनावों को लेकर जिले के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित कर संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक पहुंचकर चुनावी रणनीति और संगठनात्मक संरचना पर चर्चा की।

पार्टी के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने के तीसरे रविवार को सभी शक्ति केंद्रों पर बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में शक्ति केंद्रों के लिए नियुक्त प्रवासी वरिष्ठ नेता बूथ अध्यक्षों के साथ संगठन की संरचना, कार्ययोजना और बूथ सशक्तिकरण को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही इसकी रिपोर्ट सरल एप पर अपलोड की जाएगी।

प्रत्येक मंडल में बनाए गए 14 से 17 शक्ति केंद्र

भाजपा संगठनात्मक ढांचे के अनुसार प्रत्येक मंडल को 14 से 17 शक्ति केंद्रों में विभाजित किया गया है, जबकि हर शक्ति केंद्र में 5 से 8 बूथ शामिल किए गए हैं।

इसी क्रम में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने लाजपत नगर मंडल के ज्ञान निकेतन श्रमिक कल्याण भवन शक्ति केंद्र पर बैठक की। वहीं जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कौशलपुरी मंडल के प्रेम नगर शक्ति केंद्र, जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा ने चुन्नीगंज मंडल के मकराबर्टगंज-3 शक्ति केंद्र, अवधेश सोनकर ने डी मॉडल स्कूल खलासी लाइन शक्ति केंद्र, उपाध्यक्ष सीमा ने ऑक्सफोर्ड स्कूल बारा सिरोही शक्ति केंद्र तथा धीरज वाल्मीकि ने गणेश शंकर विद्यालय इंटर कॉलेज शक्ति केंद्र पर प्रवासी के रूप में प्रवास कर बूथ सशक्तिकरण का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद