गोल्ड रेट्रो थीम पर रैम्प वॉक और डांस कॉन्टेस्ट ने बिखेरा अपना जलवा

मदर्स डे पर महिलाओं के सम्मान और स्वरोजगार जागरूकता को समर्पित रहा आयोजन

कानपुर। साकेत नगर स्थित ओसियन ग्रैंड होटल में “हर मेजेस्टी: अ सेलिब्रेशन ऑफ स्ट्रेंथ, ग्रेस एंड लव 2026” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेंद्र मैथानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों और महिलाओं ने कार्यक्रम की भव्यता की सराहना की।
कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं श्री मारुति नंदन रियलकॉन प्रा. लि., पारितोष इंटरनेशनल स्कूल, ट्विंकलरी तथा मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान “ओल्ड इज गोल्ड” रेट्रो थीम पर आधारित रैम्प वॉक और डांस कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
200 महिलाओं का सम्मान, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मदर्स डे के अवसर पर महिलाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था।
आयोजनकर्ता “द इवेंट्स कानपुर” की फाउंडर शिवांगी द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 200 महिलाओं को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। वहीं टीम सदस्य नीतू सिंह, आकाश कुमार और मोनिका ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संरक्षक ओम प्रकाश, रचना अवस्थी, अनु गोयल, दीपिका श्रीवास्तव, प्रतिमा और स्वाति शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को समर्पित प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद