इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह बने आगरा विकास प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह को आगरा विकास प्राधिकरण का पैनल अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। अब वह प्राधिकरण की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न मामलों की पैरवी करेंगे। अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण प्राधिकरणों से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण तथा प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आजमगढ़ जनपद निवासी उमेश कुमार सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए एवं एलएलबी की पढ़ाई की। विधि क्षेत्र में उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उनकी यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनकी नियुक्ति पर अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद