कानपुर सेंट्रल पर बढ़ी सुरक्षा, चला चेकिंग अभियान

हाई अलर्ट के बीच आरपीएफ और डॉग स्क्वॉड रहे सक्रिय, यात्रियों को जहरखुरानी से किया सतर्क

मनीष गुप्ता

कानपुर। दिल्ली में जारी हाई अलर्ट के मद्देनजर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। रविवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा स्टेशन परिसर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रेनों, प्लेटफार्मों और स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यात्रियों में भी सतर्कता देखने को मिली। यह अभियान निरीक्षक एस.एन. पाटीदार के नेतृत्व में आरपीएफ स्टॉफ और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। टीम ने कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में चेकिंग की और यात्रियों के सामान की जांच की। प्लेटफार्मों पर खड़ी ट्रेनों के कोचों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज और सर्कुलेटिंग एरिया में भी सुरक्षा कर्मियों ने लगातार निगरानी बनाए रखी। डॉग स्क्वॉड की मदद से स्टेशन परिसर के कई हिस्सों की जांच की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई और यात्रियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।
आरपीएफ द्वारा इस दौरान यात्रियों को जहरखुरानी गिरोहों से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। यात्रियों को बताया गया कि सफर के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा दी गई खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत रेलवे पुलिस या आरपीएफ को देने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है और हाई अलर्ट के चलते स्टेशन पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह चेकिंग अभियान जारी रहेगा ताकि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का माहौल मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद