कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के बाद जारी हुई पुलिस की प्रेस फोटो अब चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस ने कल्याणपुर मोड़ से एक बुजुर्ग व्यक्ति को 16 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया, लेकिन कार्रवाई से ज्यादा सुर्खियों में फोटो आ गई।
दरअसल, प्रेस नोट के साथ जारी तस्वीर में चौकी प्रभारी अभियुक्त के बगल में हाथ बांधे खड़े नजर आए। सोशल मीडिया और क्षेत्रीय चर्चाओं में लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर यह “सम्मान वाली मुद्रा” क्यों अपनाई गई।किसी ने इसे पुलिस का मानवीय व्यवहार बताया तो किसी ने कहा कि आरोपी के साथ फोटो खिंचवाने का यह अंदाज पुलिस की सख्ती पर सवाल खड़े करता है। बुजुर्ग अभियुक्त के प्रति नरमी दिखाने या फोटो सेशन में औपचारिकता निभाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि पुलिस की ओर से कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ अभियान का हिस्सा बताया गया है, लेकिन अब लोगों की नजर शराब बरामदगी से ज्यादा उस तस्वीर पर टिक गई है, जिसमें दरोगा जी आरोपी के बगल में “हाथ बांधे” दिखाई दे रहे हैं।
16 क्वार्टर शराब बरामद लेकिन ‘हाथ बांधे’ दरोगा जी की फोटो ने मचा दिया शोर