परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कानपुर नगर। नीट (यूजी) 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने श्री सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज, कानपुर कन्या महाविद्यालय इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित प्रवेश-व्यवस्था, परीक्षा कक्षों में बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रकाश, स्वच्छता एवं पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं की गहन जांच की गई। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
डीसीपी दक्षिण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, अनावश्यक भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद