एल्गिन मिल पर श्रमदान, बंद मिलें चालू करने की मांग

कानपुर—अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ ने शहर की ऐतिहासिक पहचान रही एल्गिन मिल के मुख्य द्वार पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर ‘श्रम-दान’ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर की साफ-सफाई कर सरकार से बंद पड़ी मिलों को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई।
सिविल लाइंस स्थित एल्गिन मिल नंबर-01 के मुख्य गेट पर दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिभागियों का कहना था कि यह मिलें कभी कानपुर की शान और हजारों मजदूरों की आजीविका का प्रमुख केंद्र थीं। श्रमिक दिवस के मौके पर साफ-सफाई के जरिए प्रशासन का ध्यान इन बंद मिलों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया।
वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि यदि बंद पड़ी मिलों को पुनर्जीवित किया जाता है तो इससे न केवल शहर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि मजदूरों के परिवारों में फिर से आर्थिक स्थिरता और खुशहाली आएगी।
यह कार्यक्रम विधि प्रकोष्ठ कानपुर नगर के अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें प्रखर श्रीवास्तव, अनुज शुक्ला, आशुतोष सेंगर, सरिता द्विवेदी, देवेश शुक्ला, एडवोकेट अश्वनी कुमार, आशीष कुमार जैन, एडवोकेट अभिषेक शर्मा, एडवोकेट अजीत सोनकर, महेश मोटवानी, अर्पित मिश्रा, राजीव खन्ना, महेश दीक्षित और एडवोकेट तालिब जौहर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में एडवोकेट सुधीर कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी मजदूरों के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद