ग्वालटोली में डायल-112 का कांस्टेबल शराब के नशे में राहगीरों से करता रहा अभद्रता, वीडियो वायरल होते ही विभाग में मचा हड़कंप, जांच शुरू
कानपुर-औद्योगिक नगरी के पॉश इलाके ग्वालटोली थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस विभाग का एक अनुशासित चेहरा नशे की हालत में बीच सड़क पर तमाशा करता नजर आया डायल-112 में तैनात एक कांस्टेबल ने शराब के नशे में धुत होकर न केवल राहगीरों से अभद्रता की, बल्कि घंटों हंगामा काटकर पुलिस की छवि को भी धूमिल किया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रीनपार्क चौराहे के पास दोपहर करीब 12 बजे कांस्टेबल योगेंद्र प्रताप सिंह नशे में पूरी तरह बेसुध होकर पहुंचा उसके हाथ में शराब की बोतल थी वह आने-जाने वाले राहगीरों को रोककर उन्हें अपशब्द कह रहा था और गाली-गलौज कर रहा था बीच सड़क पर पुलिस की वर्दी में इस तरह का व्यवहार देख वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई करीब 15 से 20 मिनट तक हंगामा करने के बाद, नशे का स्तर इतना बढ़ गया कि कांस्टेबल योगेंद्र सड़क किनारे फुटपाथ पर ही ढेर हो गया और वहीं सो गया मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ग्वालटोली पुलिस को मौके पर भेजा गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को वहां से हटाया और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी एसीपी लाइन आनंद ओझा ने बताया कि “कांस्टेबल योगेंद्र प्रताप सिंह पूर्व में डायल-112 में तैनात था रविवार को ही उसकी तैनाती पुलिस लाइन में की गई थी और उसे क्यूआरटी में नियुक्त किया गया था।”अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सिपाही अपनी ड्यूटी से भी गायब था एसीपी लाइन के अनुसार, ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने के कारण उसकी गैरहाजिरी (तस्करा) पहले ही दर्ज की जा चुकी है अनुशासनहीनता और सार्वजनिक स्थान पर अमर्यादित आचरण के मामले में कांस्टेबल के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की तैयारी है।