शिव प्रताप बौद्ध के नेतृत्व में गोविन्द नगर में विशाल प्रदर्शन, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
कानपुर-शहर में स्मार्ट मीटर की कार्य-प्रणाली और बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ जन-आक्रोश फूट पड़ा है शुक्रवार को गोविन्द नगर स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ताओं ने विशाल धरना प्रदर्शन किया भारतीय दलित पैंथर के मंडल अध्यक्ष और पतेहुरी प्रधान शिव प्रताप बौद्ध के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और चेतावनी दी गई कि यदि सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र होगा
स्मार्ट मीटर नहीं, ‘खून चूसवा’ मशीन है: शिव प्रताप बौद्ध : प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिव प्रताप बौद्ध ने विभाग की नीतियों पर तीखा प्रहार किया उन्होंने कहा कि नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिलों में 20% से 50% तक की अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है उन्होंने इन मीटरों को “खून चूसवा मीटर” की संज्ञा देते हुए कहा कि आम आदमी की गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा सिर्फ बिजली बिल भरने में जा रहा है
जनता की मुख्य समस्याएं और मांगें : धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभाग के सामने चार प्रमुख मुद्दे रखे भारी-भरकम बिलिंग बिना किसी अतिरिक्त खपत के बिलों का अचानक बढ़ जाना, अघोषित कटौती भीषण गर्मी और व्यस्त समय में बिना सूचना घंटों बिजली गुल रहना, खराब सर्वर विभाग के सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करने और शिकायतों के निवारण में आ रही भारी दिक्कतें, मीटर वापसी दोषपूर्ण स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाकर पुराने पारदर्शी सिस्टम को बहाल करना “हमारी मूल मांगें पूरी करो, वरना कुर्सी खाली करो!” प्रदर्शन के दौरान यह नारा गूंजता रहा शिव प्रताप बौद्ध ने दो टूक शब्दों में कहा कि जनता का धैर्य जवाब दे चुका है विभाग जनता को विकास के लिए बिजली दे, न कि उन्हें लूटने के लिए, विशाल भीड़ और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा प्रदर्शन के अंत में अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा गया शिव प्रताप बौद्ध ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “हम अपनी कमाई विकास में लगाना चाहते हैं, विभाग की लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ने देंगे अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो पूरा क्षेत्र सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा” अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए तकनीकी खामियों की जांच और वरिष्ठ स्तर पर मांगों को पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
धरना देने वालों में प्रमुख रूप से जयप्रकाश परमानंद अभी गौतम दिनेश कुमार अजय कुमार शिवकुमार कमलेश गौतम कैलाश नाथ राम प्रकाश विजय कुमार सहित महिलाओं ने भी शिरकत की जिनमें प्रमुख रूप से पुष्प लता पूनम मंजू देवी उषा देवी सरल सहित सैकड़ो महिलाएं भी उपस्थित रही