कचहरी में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई

अधिवक्ता समिति का आयोजन, वक्ताओं ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का दिया संदेश

कानपुर। न्यायालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर अधिवक्ता समिति द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कचहरी गेट स्थित अंबेडकर द्वार पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ थाईलैंड से आए पूज्य भिक्खू दीपरतन द्वारा बुद्ध वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व आईएफएस बी.आर. अहेरवार ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांतों ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया है और उनके विचार आज विश्व स्तर पर प्रासंगिक हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर दयाल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में विधिक जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र अवस्थी और महामंत्री विनय कुमार उपस्थित रहे। वहीं लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा और मंत्री राजीय यादव ने भी बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट बुध सिंह और एडवोकेट कमल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता बहाल विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह में राहुल, श्रीराम गौतम, आयुष, आशीष अहेरवार, धर्मेन्द्र सिंह, सुभाष दोहरे, विरेन्द्र पासी, राजकुमार प्रजापति, विनोद पाल, मोहन लाल कमल, रामऔतार, योगराज, के. शंकर, आनंद गौतम, कमल कुमार कनौजिया, अनूप गौतम, आकाश बौद्ध, दीप सिंह, अरविंद प्रताप और इंजीनियर ओपी सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद