महंगे सोने में हल्के गहनों का ट्रेंड

कानपुर। सराफा बाजार में सोने की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब शादियों और त्योहारों के सीजन में साफ दिखाई दे रहा है। भारी-भरकम गहनों की जगह ग्राहक अब कम वजन वाली ‘लाइट वेट’ ज्वेलरी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल के अनुसार, सोने के दाम बढ़ने से मध्यम और उच्च वर्ग के ग्राहकों ने भी अपनी पसंद बदल ली है। अब लोग ऐसे डिजाइन चुन रहे हैं जो देखने में आकर्षक हों, लेकिन वजन और कीमत दोनों ही बजट के भीतर रहें।
बाजार में इन दिनों हल्के वजन के आभूषणों की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है। उपहार और व्यवहार के लिए 1 से 2 ग्राम की अंगूठियां, शादियों के लिए 2 से 4 ग्राम की झुमकियां, 8 से 10 ग्राम के हल्के हार और 3 से 6 ग्राम के मंगलसूत्र ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं।
पारंपरिक गहनों के साथ-साथ युवाओं में इटालियन और पेपर ज्वेलरी का भी क्रेज बढ़ रहा है। ये आभूषण कम वजन में आकर्षक लुक और बेहतरीन डिजाइन के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
पुष्पेंद्र जायसवाल का कहना है कि भले ही सोने की कीमतें ऊंचाई पर हैं, लेकिन शादी के सीजन के चलते बाजार में ग्राहकों की कमी नहीं है। दुकानदार भी ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए कम वजन में बेहतर डिजाइन वाले गहनों का स्टॉक बढ़ा रहे हैं, ताकि आम लोगों पर ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े और उनके मांगलिक कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद