कानपुर/लखनऊ
RPF पोस्ट कानपुर सेंट्रल द्वारा पुराने मुकदमों में जारी स्थाई वारंट की तामील के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रेलवे एक्ट के लगभग 29 वर्ष पुराने मु0अ0सं0 134/1997 धारा 143 रेलवे एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में वांछित अभियुक्त राजू पुत्र पी0एन0 वर्मा के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी था। आरोपी पिछले लगभग 29 वर्षों से फरार चल रहा था और उसकी तलाश RPF कानपुर सेंट्रल द्वारा लंबे समय से की जा रही थी।
इसी क्रम में 13.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर स0उ0नि0 हरपाल सिंह यादव ने अपनी टीम के साथ लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र स्थित आरोपी के वर्तमान निवास पर दबिश दी। टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को RPF पोस्ट कानपुर सेंट्रल लाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। इसके उपरांत उसे माननीय न्यायालय प्रयागराज के समक्ष अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु समय से पेश किया जाएगा। RPF की इस कार्रवाई को लंबे समय से फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।