कानपुर।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी (नर्सिंग होम) की टीम ने रामादेवी क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों पर बड़ा एक्शन लिया। टीम ने कुल 8 चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।निरीक्षण के दौरान सहाय हॉस्पिटल में भारी खामियां मिलने पर अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और आईसीयू को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। वहीं अन्य अस्पतालों में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए।नोटिस पाने वाले अस्पतालों में शामिल हैं: बेबी केयर हॉस्पिटल, राजा हॉस्पिटल, पी.जी.आर. हॉस्पिटल, अनूप हॉस्पिटल, अभिनव हॉस्पिटल और के.पी.एस. हॉस्पिटल।इसके अलावा रजनी हॉस्पिटल में भी चिकित्सकीय सेवाएं संचालित होने की स्थिति जांच के घेरे में पाई गई, जिस पर विभाग द्वारा नजर रखी जा रही है।स्वास्थ्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई से निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी लगातार ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: रामादेवी क्षेत्र के 8 अस्पतालों पर औचक छापा, ओटी-आईसीयू सील, कई को नोटिस