पीएसी में हेल्थ-न्यूट्रिशन कैंप आयोजित

कानपुर की 37वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित मनोरंजन गृह में विशेष हेल्थ एवं न्यूट्रिशन कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर सेनानायक बी.बी. चौरसिया के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
न्यूट्रिशन क्लब, श्याम नगर के विशेषज्ञों—डॉ. देवेश्वर शर्मा, डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. दीपक भदोरिया, कुसुम लता सिंह और अनीता मिश्रा ने प्रतिभागियों का नि:शुल्क बॉडी इवैल्यूएशन किया। इस दौरान वजन, बॉडी फैट और फिटनेस स्तर की जांच कर व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिपोर्ट तैयार की गई।
विशेषज्ञों ने मोटापा, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और थायराइड जैसी समस्याओं के नियंत्रण के उपाय बताए। साथ ही संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या अपनाकर बिना अधिक व्यायाम के भी स्वस्थ रहने के तरीके समझाए।
सेनानायक बी.बी. चौरसिया ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित जीवनशैली ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है। उन्होंने स्वयं भी जांच कराई और अन्य पुलिसकर्मियों को भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
शिविर में बड़ी संख्या में रिक्रूट आरक्षियों और उनके परिजनों ने भाग लिया। इस दौरान वाहिनी के कई अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद