⚠️ इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो कॉल के नाम पर ब्लैकमेल का खतरा

कानपुर-सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए इन दिनों साइबर ठगों और ब्लैकमेलरों का एक बेहद खतरनाक जाल फैला हुआ है ‘सस्ती दर’ पर अश्लीलता का लालच देकर यह गिरोह न केवल लोगों की जेबें खाली कर रहा है, बल्कि उन्हें आत्मघाती कदम उठाने तक के लिए मजबूर कर रहा है इस रैकेट का काम करने का तरीका बेहद चौंकाने वाला है इंस्टाग्राम पर अनजान अकाउंट्स से मैसेज भेजकर यूजर्स को जाल में फंसाया जाता है जैसे ही कोई व्यक्ति जिज्ञासावश दिए गए नंबर पर “हेलो” भेजता है, उसके पास तुरंत एक ‘रेट लिस्ट’ आती है इसमें अलग-अलग सेवाओं के लिए दरें तय होती हैं भुगतान का तरीका गूगल पे नंबर और क्यूआर कोड तुरंत साझा किया जाता है, मैसेज में साफ लिखा होता है “बिना पेमेंट टाइम नहीं मिलेगा” और “नो टाइम वेस्ट” सूत्रों के मुताबिक, इस ठगी के दो बड़े पहलू हैं। पहला कई बार पैसे लेने के बाद यूजर को तुरंत ब्लॉक कर दिया जाता है दूसरा और सबसे खतरनाक पहलू यह है कि यदि वीडियो कॉल होती है, तो सामने बैठा व्यक्ति पीड़ित की आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग कर लेता है इसके बाद शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल व्हाट्सएप पर वही वीडियो भेजकर मोटी रकम की मांग की जाती है और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती है, साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्लैकमेलिंग के इस दल-दल में फंसकर लोग सामाजिक बदनामी के डर से मानसिक रूप से टूट जाते हैं कानपुर सहित कई क्षेत्रों में ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पीड़ितों ने इस तनाव में आकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया है कानपुर पुलिस और साइबर सेल ने आम जनता को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है अनजान इंस्टाग्राम आईडी या व्हाट्सएप नंबर पर आए ऐसे किसी भी प्रलोभन का जवाब न दें, किसी भी अनजान व्यक्ति को डिजिटल भुगतान (UPI/QR) न करें, यदि कोई ब्लैकमेल करने की कोशिश करे, तो डरे नहीं; तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल (1930) में शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद