स्थापना दिवस पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, घर-घर पहुंचा संदेश

कानपुर-भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे गाँव चलो, बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत शनिवार को किदवई नगर मंडल आर्यावर्त सेक्टर, वार्ड 88 के बसंत विहार एवं लवकुश विहार क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक साफ-सफाई की कार्यकर्ताओं ने झाड़ू थामकर स्वच्छता का संदेश दिया और स्थानीय नागरिकों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने बताया कि यह अभियान केवल साफ-सफाई तक सीमित नहीं रहा ‘अंत्योदय’ के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क किया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक (पम्फलेट) वितरित किए गए आमजन को जागरूक किया गया ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके स्वच्छता और जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से दीपांकर मिश्रा, रमाकांत शुक्ला, अमित शुक्ला, अमरदीप त्रिवेदी, मनीष बाथम, धीरू त्रिपाठी, आशीष गुप्ता, भक्त दर्शन मिश्रा, सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद