चाय की दुकान पर दबंगों का हमला, एक दर्जन से ज्यादा घायल

कानपुर। शहर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां एक चाय की दुकान पर अचानक हमला कर दिया गया। इस घटना में चाय दुकानदार समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि आरोपियों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की।जानकारी के अनुसार, साउथ जोन के किदवई नगर इलाके में स्थित चाय की दुकान पर कुछ दबंगों ने धावा बोल दिया। हमलावरों ने दुकानदार को निशाना बनाते हुए बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों को भी नहीं बख्शा गया और कई लोग चोटिल हो गए।पीड़ित के अनुसार, हमलावरों की संख्या एक दर्जन से अधिक थी, जिन्होंने अचानक हमला कर दहशत फैला दी। आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि दुकान में तोड़फोड़ कर सामान भी नुकसान पहुंचाया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद होने की बात सामने आई है, जिसे पुलिस जांच का आधार बना रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद