छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान, जेसीआई इन्फिनिटी ने बांटी शिक्षण सामग्री

कानपुर—सामाजिक सरोकारों को सशक्त रूप देने और छात्राओं के भविष्य को संवारने की दिशा में शहर की अग्रणी संस्था JCI Infinity ने एक सराहनीय पहल करते हुए चुन्नीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन ने न सिर्फ छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने छात्राओं को प्रसाद स्वरूप भोजन परोसा और उनके शैक्षिक विकास के लिए जरूरी सामग्री भी वितरित की। संस्था की ओर से सभी छात्राओं को स्कूल बैग, कॉपियां, पेन, पानी की बोतल सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री उपहार में दी गई। उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी मूलभूत जरूरतों में सहयोग करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के चेयरमैन अनिकेत गुप्ता ने कहा कि संस्था केवल सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि जेसीआई इन्फिनिटी एक सक्रिय युवा नेतृत्व मंच है, जो सामाजिक विकास, सांस्कृतिक जुड़ाव और व्यक्तित्व निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संस्था समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, शैक्षिक सहयोग और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करती रही है।
इस पुनीत कार्य में संस्था के सदस्यों—अनिकेत अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, सुयश अग्रवाल, यश काया, कनिष्क गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, गोपाल सिंह और कौशतुभ गुप्ता समेत कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सेवा, सहयोग और शिक्षा के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद