कानपुर। अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) द्वारा कार्यालय में आयोजित जन-सुनवाई के दौरान नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जन-सुनवाई के दौरान डीसीपी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर प्रकरण में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्या के समाधान और की गई कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए, ताकि आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
इस अवसर पर यह भी विशेष रूप से जोर दिया गया कि जन-सुनवाई में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। साथ ही उनके बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने के निर्देश दिए गए।
डीसीपी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर पर बार-बार सामने आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए समन्वित और प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे आमजन को बार-बार परेशान न होना पड़े।
जन-सुनवाई के इस आयोजन से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है और पुलिस-प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूती मिली है।
जन सुनवाई में शिकायतों का त्वरित निस्तारण निर्देश