CSJMU में छात्रा से दरिंदगी की कोशिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। बीएमएलटी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा के साथ तीन छात्रों ने क्लासरूम के अंदर दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना 16 मार्च की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा को आरोपियों ने एक खाली क्लासरूम में घेर लिया और उसके साथ अभद्रता करते हुए जबरदस्ती की कोशिश की। छात्रा किसी तरह वहां से भाग निकली, लेकिन इस घटना के बाद वह गहरे सदमे में चली गई और डर के चलते यूनिवर्सिटी आना बंद कर दिया।
बाद में हिम्मत जुटाकर छात्रा ने परिजनों के साथ कल्याणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इस घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े क्लासरूम में हुई इस वारदात से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में डर का माहौल है। वहीं, कैंपस में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
बयान
“16 मार्च को सीएसजेएमयू में बीएमएलटी सेकंड ईयर की छात्रा के साथ अभद्रता व जबरदस्ती के प्रयास की सूचना प्राप्त हुई थी। कल्याणपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है। साक्ष्यों के आधार पर सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
— एस.एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद