सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, कर्नलगंज पुलिस ने सटोरिये को दबोचा

कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कर्नलगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 5,500 रुपये नगद, 10 सट्टा पर्चियां और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में डीसीपी सेंट्रल के निर्देशन और एसीपी कर्नलगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर चुन्नीगंज चौकी क्षेत्र में बकरमण्डी चौराहे के पास कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश गुप्ता (60 वर्ष) निवासी आवास विकास-3, कल्याणपुर के रूप में हुई है। वह गुमटी में बैठकर ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने का काम कर रहा था।
इस मामले में थाना कर्नलगंज में मुकदमा संख्या 27/2026, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद