“रवि बाजपेई के संयोजन में उजियारी देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कानपुर-चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महानगर के ख्योरा नवाबगंज स्थित प्रसिद्ध उजियारी देवी मंदिर प्रांगण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला ‘या देवी सर्वभूतेषु’ के जयघोष और घंटा-घड़ियाल की गूंज के बीच मंदिर परिसर पूरी तरह देवीमय हो गया तड़के सुबह मां भगवती के भव्य श्रृंगार और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुए अनुष्ठान में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाया इस भव्य धार्मिक आयोजन का संयोजन उत्तर मध्य रेलवे (ZRUCC) के सदस्य रवि बाजपेई द्वारा किया गया उनके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दूसरे चरण में परंपरा के अनुसार नौ कन्याओं का पूजन किया गया। देवी स्वरूप कन्याओं के चरण पखारे गए और विधि-विधान से पूजन के पश्चात उन्हें ससम्मान भोजन कराकर उपहार व शैक्षिक सामग्री भेंट की गई इस अवसर पर रवि बाजपेई ने कहा कि नवरात्रि केवल व्रत का पर्व नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सेवा और समर्पण का प्रतीक है श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशाल महाभंडारे में सुबह से लेकर देर शाम तक हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया शुद्ध देसी घी से बने हलवा-चने सब्जी पूड़ी प्रसाद का वितरण राहगीरों और स्थानीय निवासियों के बीच निरंतर चलता रहा अनुशासन और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए दर्जनों स्वयंसेवक मुस्तैद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई देवेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सिंह, नीरज पांडे, नागेंद्र सिंह और शिवम तिवारी, शोभित दीक्षित, विमलेश मिश्रा, ललित मिश्रा, अनिल मिश्रा, सोनू तिवारी, उत्कर्ष अग्निहोत्री, अतुल दुबे एवं राधा रमण सिंह का योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद