ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र सेवाओं के लिए मोबाइल एम्बुलेंस शुरू

कानपुर। ग्रामीण और वंचित समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से शहर में एक विशेष मोबाइल नेत्र चिकित्सा एम्बुलेंस वैन का शुभारंभ किया गया। यह पहल राउंड टेबल इंडिया के सहयोग से आई लेसिक हाउस और सर्व समन्वय फाउंडेशन द्वारा की गई है। वैन का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि, सहायक आयकर आयुक्त गीता टंडन कपूर ने होटल रॉयल क्लिफ में किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गीता टंडन कपूर ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और संसाधनों के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी समस्याएं भी गंभीर रूप ले लेती हैं, ऐसे में यह मोबाइल वैन दूर-दराज के गाँवों में जाकर समय पर नेत्र जाँच और परामर्श उपलब्ध कराएगी।
आई लेसिक हाउस की डायरेक्टर डॉ. उमा अग्रवाल ने बताया कि यह वैन नियमित रूप से गाँवों, स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में जाकर लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच करेगी। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों द्वारा परामर्श और रेफरल सेवाएँ भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
सर्व समन्वय फाउंडेशन के को-फाउंडर डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि यह वैन केवल उपचार ही नहीं बल्कि लोगों को नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी कार्य करेगी। वहीं राउंड टेबल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रचित बंसल ने बताया कि संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और इस मोबाइल यूनिट से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। भविष्य में इस सेवा को और विस्तारित करने की योजना भी है।
इस अवसर पर राउंड टेबल इंडिया के सामाजिक संयोजक सिद्धार्थ खेतान, क्षेत्रीय अध्यक्ष निखिल अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विपुल भुतादा, सुयस मेहरोत्रा और निकिता अस्थाना सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही सर्व समन्वय फाउंडेशन के प्रबंधक दीपक कुमार एवं आई लेसिक हाउस के प्रबंधक आशीष अवस्थी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद