रावतपुर पुलिस ने नशा तस्करी का भंडाफोड़

कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रावतपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर पश्चिमी जोन में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीसीपी और एसीपी के नेतृत्व में रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने अपनी टीम के साथ विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई स्थानों पर दबिश दी, जिससे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के तहत पुलिस ने “ऑपरेशन व्हाइट पाउडर” के अंतर्गत 49.388 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पूरे अभियान का संचालन अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध/ऑपरेशन्स) सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में किया गया, जिसमें थाना रावतपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल मादक पदार्थों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है, बल्कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भी गया है। लगातार चलाए जा रहे इस अभियान से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना हुआ है।
थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि क्षेत्र में अपराध के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद