जीआरपी ने शातिर चोर दबोचा, लैपटॉप बरामद

कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत का एचपी कंपनी का लैपटॉप और चार्जर बरामद किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम शनिवार को स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पार्सल साइड रेलवे पटरी के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसकी पहचान पिंटू (45 वर्ष), निवासी भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों को निशाना बनाता था और उनके बैग, मोबाइल तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एचपी कंपनी का लैपटॉप और चार्जर बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
जीआरपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद यादव, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, सुनील कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद