लखनऊ/कानपुर:
उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न में ‘पंडित’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर कानपुर के विधायक Surendra Maithani ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से लखनऊ स्थित उनके आवास पर भेंट कर आपत्ति दर्ज कराई।
विधायक मैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भविष्य में किसी भी परीक्षा के प्रश्न पत्र में धर्म, पंथ, मजहब, जाति या किसी वर्ग से जुड़े सवाल शामिल न करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संबंधित एजेंसियों और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग स्वयं प्रश्न पत्र तैयार नहीं करता, बल्कि गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष एजेंसियों को यह जिम्मेदारी दी जाती है। अब सरकार इन एजेंसियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी त्रुटि दोबारा न हो।
इस दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सरकार के त्वरित संज्ञान और जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक समाज की गरिमा की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
SI परीक्षा के प्रश्न में ‘पंडित’ शब्द पर विवाद, विधायक सुरेंद्र मैथानी ने CM योगी से की भेंट