कानपुर। Uttar Pradesh State Women’s Commission की सदस्य Poonam Dwivedi एवं Anita Gupta ने बुधवार को जनपद में महिला जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। स्थानीय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद और मारपीट से जुड़े कुल 10 प्रकरण सामने आए। आयोग की सदस्यों ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान शकुंतला देवी ने देवर द्वारा प्रताड़ना, शालू ने पति द्वारा मारपीट, निशांत ने ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न और निधि शर्मा ने मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत आयोग के समक्ष रखी। आयोग की सदस्यों ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूनम द्विवेदी ने कहा कि महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वहीं अनिता गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति, महिला थाना प्रभारी कमर सुल्ताना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
महिला आयोग की जनसुनवाई में 10 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश