नगर निगम में फूलों की होली, होली मिलन उत्सव आयोजित

कानपुर। रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित गेस्ट हाउस में भव्य होली मिलन समारोह एवं फूलों की होली का आयोजन किया गया। महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
समारोह का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही, जिसमें उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली का आनंद लिया। इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय ने पार्षदों और अतिथियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी अबीर-गुलाल उड़ाकर और फूलों की वर्षा कर पूरे परिसर को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की यही विशेषता है कि यहां के त्योहार लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं और समाज में सौहार्द का संदेश देते हैं।
होली मिलन समारोह में नगर निगम, जलकल विभाग और भारतीय जनता पार्टी के कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नेता सदन नवीन पंडित, डॉ. अखिलेश वाजपेयी, सौरभ देव, संतोष साहू, विद्या वर्मा, अमित जायसवाल, सुशील अवस्थी, कौशिक वाजपेयी, वंदना शर्मा सहित पूर्व पार्षद अर्पित यादव और विजय गौतम भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा वर्तमान और पूर्व पार्षदों के साथ नगर निगम व जलकल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि और भाजपा संगठन के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद