नशे में भाई ने भाई को मारी गोली

कानपुर। होली और गंगा मेला के मौके पर बाबूपुरवा क्षेत्र के एक घर में रंगों की जगह खून की होली खेली गई। शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना थाना बाबूपुरवा क्षेत्र के बगाही इलाके की है। यहां रहने वाले विनोद अग्निहोत्री के दो बेटों अजय अग्निहोत्री और विजय अग्निहोत्री के बीच शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अजय अग्निहोत्री ने गुस्से में आकर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली विजय अग्निहोत्री के कंधे में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही बाबूपुरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
उन्होंने बताया कि घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी गन को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। चूंकि यह शस्त्र के दुरुपयोग का मामला है, इसलिए इस संबंध में भी नियमानुसार अलग से कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद शीघ्र ही आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद