साहू राठौर समाज का 16वां सामूहिक विवाह सम्पन्न

कानपुर। श्री सर्व साहू राठौर चेतना सेवा समिति की ओर से रविवार को फूलबाग स्थित बाल भवन में साहू राठौर समाज का 16वां सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस पुनीत अवसर पर समाज के 12 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह बंधन में बंधे और अग्नि के सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर जनसैलाब से भरा नजर आया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ उपस्थित रहे। उनके साथ समाज के गौरव पद्मश्री अशोक कुमार साहू, सीमा गुप्ता और ओंकार नाथ गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।समारोह के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई गईं। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया। पूरे समारोह के दौरान परिवारजनों और समाज के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने बताया कि समिति समाज सेवा के उद्देश्य से कई वर्षों से सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक समिति के माध्यम से कुल 193 जोड़ों का विवाह सफलतापूर्वक कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही इससे अनावश्यक खर्चों पर भी रोक लगती है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है।उन्होंने यह भी कहा कि साहू राठौर समाज आज शिक्षा, व्यापार, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे आयोजन समाज को संगठित रखने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम का संचालन के.के. साहू (एजीएम, एसबीआई), डॉ. वी.के. साहू (भाजपा उपाध्यक्ष), डॉ. हिमांशू साहू, राजू (सुपर गारमेन्ट्स), सुरेश साहू, बिन्दा कुमार साहू, पार्षद विकास साहू और संतोष कुमार साहू ने किया।
कार्यक्रम की सफलता में महिला मंडल प्रमुख सन्ध्या साहू के साथ पुष्पा, आरती, अनीता और प्रीती साहू का विशेष योगदान रहा। वहीं प्रान साहू, सतीश चन्द्र, संजय, सोमराज, कैलाश चन्द्र, नवीन, अभिषेक, सचिन, दिनेश, धनीराम, राजाराम, रामनारायन और रमेश साहू सहित अन्य पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने व्यवस्थाएं संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समारोह के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार और आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सहयोग और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद