भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन का कानपुर में स्वागत

कानपुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की समन्वय बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के कानपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नेताओं के स्वागत को लेकर महानगर के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर उनका अभिनंदन करते रहे।जाजमऊ पुल पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रदेश नेतृत्व के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे। जैसे ही नेताओं का काफिला वहां पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और नेताओं का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। स्वागत के बाद दोनों नेताओं का काफिला समन्वय बैठक में भाग लेने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय, आजाद नगर के लिए रवाना हुआ।रास्ते में परमट मंदिर तिराहे पर भी भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अंगवस्त्र पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां भी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और नेताओं के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इसके बाद काफिला आगे बढ़ते हुए बैठक स्थल की ओर रवाना हो गया।कंपनी बाग चौराहे पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में प्रदेश नेतृत्व के प्रति खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिनव दीक्षित, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवांग मिश्रा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सत्यम गुप्ता, सीमा, आनंद मिश्रा, अक्षय त्रिवेदी, अनुराग त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, सरदार रमिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश नेतृत्व का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद