संजीवनी हॉस्पिटल के पास दो कारों की जोरदार टक्कर

कानपुर। कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जीटी रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के पास दो कारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में शामिल एक कार में सवार युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। टक्कर जिस दूसरी कार से हुई, वह एक दरोगा की बताई जा रही है। चश्मदीदों का कहना है कि हादसे के बाद नशे में धुत युवक अपनी कार मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की गुरुदेव चौकी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया, जिससे यातायात सुचारू कराया जा सका।
पुलिस फरार युवकों की पहचान के लिए गाड़ी के नंबर के आधार पर जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन के पंजीकरण की जानकारी जुटाई जा रही है और आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद