बारदाना व्यापार मंडल का भव्य होली मिलन सम्पन्न

मनीष गुप्ता

कानपुर। कलेक्टरगंज में बारदाना व्यापार मंडल कानपुर द्वारा होली पर्व के अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय कवि राधेश्याम मिश्रा के नेतृत्व में हास्य एवं श्रृंगार रस से भरपूर कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसने उपस्थित व्यापारियों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह में राधा–कृष्ण, शिव–पार्वती, गणेश एवं सुदामा चरित्र की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। साथ ही गुजिया, ठंडाई, चाट–पकौड़ी सहित सर्पाहार की उत्तम व्यवस्था रही। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, एमएलसी सलिल बिश्नोई, अमिताभ बाजपेई, जिला अध्यक्ष सुनील बजाज व महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महामंत्री संतोष शर्मा ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष होलिका दहन के दिन किया जाता है, जबकि कोषाध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने होली को सौहार्द व भाईचारे का पर्व बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं शहरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद