शहीद शुभम द्विवेदी की स्मृति में कानपुर में विशाल रक्तदान शिविर

कानपुर। अग्रसेन भवन, किदवई नगर में एक “विशाल रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया। यह शिविर 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए शहीद शुभम द्विवेदी की पावन स्मृति में आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, अध्यक्ष आईएमए कानपुर ने दीप प्रज्वलन कर और शहीद शुभम द्विवेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर शहीद शुभम के पिता संजय द्विवेदी, माता सीमा द्विवेदी, पत्नी ऐ शान्या, गणमान्य अतिथियों एवं चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज से अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया।
शिविर में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक एवं नागरिक उपस्थित रहे। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों से युवाओं को प्रेरित करना तथा समाज में सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा देना मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में कुल 86 यूनिट रक्तदान हुआ और अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद