होडिंग के साथ बूथों पर गूंजा ‘मन की बात’, कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता अपने-अपने आवंटित बूथों पर उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना।भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने छावनी विधानसभा के बूथ संख्या 22 पर पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया के साथ ‘मन की बात’ सुनी। वहीं कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने भाजपा कार्यालय, नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।मन की बात’ के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने किदवई नगर विधानसभा के राखी मंडी स्थित बूथ पर बूथ समिति के सदस्यों एवं स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ कार्यक्रम सुना। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने दर्शन पुरवा क्षेत्र के बूथ संख्या 223 पर कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी और मतदाता जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया।कार्यक्रम के उपरांत सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर भ्रमण कर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को नव मतदाता के रूप में पंजीकरण हेतु प्रेरित किया। घर-घर संपर्क कर युवाओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों ने बूथ प्रवास कर ‘मन की बात’ सुनी तथा नव मतदाता अभियान को गति दी। इसी क्रम में कानपुर महानगर के प्रत्येक बूथ पर नेताओं की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित की गई।भाजपा कानपुर महानगर के पदाधिकारियों ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिनव दीक्षित, जन्मेजय सिंह, सत्यम गुप्ता, रोहित साहू, उपेंद्र शुक्ला हेमू, विधि राजपाल, सुनीता गौड़, राधा सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद