रेल बाजार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

कानपुर के रेल बाजार थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में उसकी ससुराल में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका अंजली, मूल रूप से बांगरमऊ (उन्नाव) के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर की रहने वाली थी। परिजनों ने पति कुलदीप और उसके घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।परिजनों के मुताबिक, अंजली की शादी 5 दिसंबर को थाना रेल बाजार के अंतर्गत 35 फेथफुलगंज कैन्ट निवासी कुलदीप से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे मोटी और भैंस कहकर अपमानित करता था और मारपीट करता था। मकर संक्रांति पर अंजली को मायके भेज दिया गया, जबकि पति गोविंद नगर की एक युवती के साथ रहने लगा गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब दो बजे अंजली घर में मृत पाई गई। मायके पक्ष का आरोप है कि तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई। भाई सुजीत और विवेक ने बताया कि आधी रात पेट दर्द की सूचना दी गई और 25 मिनट बाद मौत की खबर मिली। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।मृतका के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि कुलदीप के पिता एक पुलिस विभाग से जुड़े कार्यालय में सफाई का काम करते हैं, जिसके चलते परिवार को बच निकलने का घमंड था। रेल बाजार पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद