प्रदेश भर में आयोजित होगा परिवहन मेला

मौके पर ही वाहन स्वामियों की समस्याओं का होगा निस्तारण

वाहन स्वामियों को कर भुगतान व समायोजन की सुविधा की जाएगी प्रदान

कानपुर-शासन के निर्देश पर ‘परिवहन विजन-2030’ को लेकर अब प्रदेश के सभी परिवहन विभाग परिवहन मेले का आयोजन करेंगे। इस मेले में वाहन स्वामियों की समस्याओं और एक मुश्त भुगतान व समायोजन कि सुविधा प्रदान की जाएगी एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देश के तहत एकमुश्त कर लागू होने के बाद राजस्व प्राप्ति के उद्देश्य से पहले चरण यानी कि 20 व 21 फरवरी, 2026 को प्रदेश के प्रत्येक परिवहन कार्यालयों में परिवहन मेले के आयोजन किया जाएगा इसी क्रम आरटीओ कार्यालय, कानपुर नगर के सारधी भवन में 20 व 21 फरवरी, 2026 को परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा जिसका समय 11 बजे से शाम 4 तक रहेगा। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि परिवहन मेले में वाहन स्वामियों की कर भुगतान व समायोजन की समस्याओं का मौके पर समाधन किया जायेगा। मेले का उद्देश्य बताते हुए उन्होंने कहा कि एकमुश्त कर व्यवस्था से सम्बन्धित नियमों, कर निर्धारण की प्रक्रिया, कर गणना, भुगतान की विधि एवं समय-सीमा के सम्बन्ध में वाहन स्वामियों एवं विभिन्न ट्रॉन्सपोर्ट संगठनों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही वाहन स्वामियों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर वाहन स्वामियों को कर भुगतान व समायोजन की सुविधा भी प्रदान की जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद