पूर्व सैनिकों व परिजनों की समस्याओं के समाधान और कल्याण को लेकर मेगा रैली आयोजित

कानपुर। रविवार को स्टेशन मुख्यालय स्थित आर्मी कैवलरी ग्राउंड, कानपुर कैंट में मेगा पूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं का समाधान, उनके कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद तथा सेना द्वारा किए जा रहे सतत जनकल्याण प्रयासों को सशक्त बनाना रहा। रैली में लगभग एक हजार पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर दीपक ऋषि, स्टेशन कमांडर तथा विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर अतुल कुमार, निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कल्याण और समस्याओं के समाधान के लिए सेना एवं प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान 12 सिख लाइट रेजीमेंट के हवलदार हरपाल के नेतृत्व में 16 सैनिकों द्वारा भव्य पाइप बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत किया गया, जिसमें “सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा”, “देशों का सरताज भारत” सहित भारतीय सेना की अन्य देशभक्ति धुनों ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह भर दिया।
पाँच जिलों से आए पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की उपस्थिति का समन्वय इंडियन एक्स सर्विसेज लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेजर योगेन्द्र सिंह कटियार द्वारा किया गया। इस अवसर पर कर्नल पी.पी. जौहरी (डिप्टी कमांडर, 7 इन्फैंट्री ब्रिगेड), कर्नल उत्सव, कर्नल आर.के. सिंह, कर्नल बिनय राज, कर्नल दिनकर सहगल, कर्नल देवेश रंजन सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी एवं वेटरन उपस्थित रहे। रैली में इटावा से सुबेदार मेजर रघुराज, औरैया से कैप्टन निर्भय, उन्नाव से सुबेदार यितेश, घाटमपुर से सुबेदार मेजर जयमूर्ति, कानपुर देहात से सुबेदार राकेश शुक्ला तथा कानपुर नगर से कैप्टन विजय सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन पूर्व सैनिकों के सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और कल्याण के लिए निरंतर सहयोग के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद