केबिल चोर गिरोह का भंडाफोड़

कानपुर—साउथ ज़ोन पुलिस ने केबिल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर चोरों के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सजेती थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली केबिल चोरी की वारदातों का सफल खुलासा करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की भारी मात्रा में बिजली केबिल, नकद धनराशि और केबिल काटने के आधुनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मूल रूप से हमीरपुर जिले के निवासी हैं। ये अपराधी बेहद शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कानपुर के साढ़, घाटमपुर और सजेती थाना क्षेत्रों में अपने रिश्तेदारों के घर आकर रुकते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो।दिन के समय ये लोग रिश्तेदारी निभाने और मिलने-जुलने के बहाने गांव और आसपास के इलाकों में घूमते रहते थे। इसी दौरान वे सुनसान स्थानों, खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगी बिजली की केबिलों की रेकी करते थे। रात के अंधेरे में मौका पाकर गिरोह के सदस्य चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर केबिल काट लेते और चोरी कर फरार हो जाते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 200 मीटर चोरी की बिजली केबिल, 4,000 रुपये नकद, जो चोरी का माल बेचकर प्राप्त किए गए थे, तथा केबिल काटने में प्रयुक्त कटर, आरी सहित अन्य आधुनिक उपकरण बरामद किए हैं।

डीसीपी साउथ ने बताया कि पिछले कुछ समय से सजेती और घाटमपुर के ग्रामीण इलाकों में बिजली के तार चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही थी, जिससे स्थानीय लोगों को विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत सजेती पुलिस ने इस गिरोह को धर दबोचा।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अंतर-जनपदीय स्तर पर सक्रिय था और अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
डीसीपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने कहा कि गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में केबिल चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की चोरी या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद